Lucknow, लखनऊः समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार (BJP government) में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाता है और दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। हाथरस में दलित बेटी के जबरन अंतिम संस्कार का मामला हो या बीएचयू में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, इस सरकार में न्याय नहीं मिला।
न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई
सरकार ने आरोपियों को संरक्षण दिया जबकि पीड़िता के पक्ष में न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी आईआईटी, बीएचयू (IIT-BHU) सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने वाले 13 छात्रों को भाजपा सरकार निलंबित कर रही है। यह अत्यंत निंदनीय है। सरकार के इशारे पर विश्वविद्यालय की तानाशाही अत्यंत शर्मनाक है। अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देकर और न्याय के लिए आवाज उठाने वालों को परेशान करके भाजपा सरकार क्या संदेश देना चाहती है।
Samajwadi Party सपा सरकार में हुए महिला सुरक्षा के काम
दरअसल सभी आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं, इसीलिए यह सरकार उन्हें बचाने के लिए हर हथकंडा अपनाती है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इसके लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है। उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस सरकार में महिलाएं अन्याय का शिकार हो रही हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं होती। कई महिलाएं न्याय न मिलने पर लखनऊ में विधान भवन और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने और आत्मदाह का प्रयास भी कर चुकी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए कई काम किए गए। 1090 सेवा शुरू की गई।
यह भी पढ़ेंः-भाजपा को फिर आशीर्वाद देगी हरियाणा की जनता, चुनाव प्रचार के अंतिम PM Modi ने भरी हुंकार
शारदीय नवरात्रि पर्व की दी बधाई:-
जिसके जरिए कोई भी बहन या बेटी अपने साथ हो रही किसी भी घटना की सूचना दे सकती थी, जिस पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती थी। भाजपा सरकार (BJP government) ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सभी को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान और पूजन किया जाता है। व्रत के दिनों में आत्मशुद्धि के साथ ही लोक कल्याण की भावना भी प्रबल होती है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)