प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

‘भाजपा राज में अब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं’, अखिलेश ने चंद्रशेखर पर हमले को बताया निंदनीय

akhilesh-yadav लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले की घटना की निंदा की है। उन्होंने भाजपा राज में जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर घेराव किया है। उधर, इस हमले पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा किया गया जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य है। भाजपा राज में जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज है! यह भी पढ़ेंः-Google के नेविगेशन प्लेटफॉर्म Waze ने की कर्मचारियों की छँटनी वहीं चन्द्रशेखर आजाद पर हुए हमले पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अराजक तत्वों ने सीमाएं तोड़नी शुरू कर दी हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता में बैठे लोगों और अपराधियों दोनों के निशाने पर है। चन्द्रशेखर पर जानलेवा हमला एक खतरे की घंटी है। यह खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)