अखिलेश ने कसा तंज, कहा-महंगा दूध और रेल किराया काटेगा भाजपा का फुल टिकट

0
39
akhilesh-yadav
akhilesh-yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंहगे दूध और रेल यात्रा में एक साल तक के बच्चों को फुल टिकट पर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने बुधवार को ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो लोग दूधो नहाओ का आशीर्वाद भी नहीं दे पाएंगे। वहीं उन्होंने बच्चों पर लगने वाले टिकट पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब गरीबों की नहीं रही रेल यात्रा।

अखिलेश यादव ने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल से बढ़ती दूध की कीमतें और बच्चों पर लगने वाले टिकट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार दूध महंगा हो रहा है, उसे देखकर तो ये लगता है कि अब लोग ‘दूधो नहाओ’ जैसे आशीर्वाद भी नहीं दे पायेंगे। उन्होंने दूध के मूल्यों के बढ़ाए जाने पर कहा कि भाजपाइयों बच्चों के मुंह से दूध तो न छीनो।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन आक्रामक रहा विपक्ष,…

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने केन्द्र सरकार व रेल मंत्रालय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक साल के बच्चों पर फुल रेल टिकट लगाने वाली भाजपा सरकार का शुक्र मनाइए कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा। अब रेल गरीबों की नहीं रही। उन्होंने व्यंग्यात्मक ढंग से कहा कि अब जनता भाजपा का फुल टिकट काटेगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…