Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री का उभरता सितारा थीं आकांक्षा दुबे, जानें उनके जीवन की दिलचस्प बातें

58

actress-akanksha-dubey

Akanksha Dubey: मुंबईः एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने मेहनत के दम पर काफी कम समय में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल किया था। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) भोजपुरी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की और फिर वह कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो एल्बम में भी नजर आयीं। वह अपनी हॉट अदाओं और बेमिसाल खूबसूरती के लिए जानीं जाती थीं। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अपनी रील्स वीडियो के लिए भी फेमस थीं। बीते 26 मार्च 2023 को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के होटल से बरामद किया था। आकांक्षा दुबे ने बेहद कम समय में दुनिया को अलविदा कह दिया। आकांक्षा दुबे के सुसाइड करने पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ। हालांकि एक्ट्रेस के सुसाइड केस की छानबीन चल रही है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

कौन थीं आकांक्षा दुबे

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा थीं। काफी कम समय में आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गया था। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेष के भदोही जनपद में 21 अक्टूबर 1996 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाना शुरू किया। हालांकि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के परिवार वाले उन्हें एक आईएएस अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन आकांक्षा की बचपन से ही एक्टिंग और डांस में रूचि थी। इसलिए उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया की भी मदद की जोकि उनके लिए सफलता के दरवाजे खोलते जैसा साबित हुआ।

आकांक्षा ने टिकटॉक पर शार्ट वीडियो बनाकर डालना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। इसके बाद एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के भी ऑफर मिलने लगे। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की2’ में आकांक्षा दुबे के अभिनय की काफी सराहना हुई। यह फिल्म काफी हिट साबित हुईं। इसके बाद आकांक्षा दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने फिल्म मुझसे शादी करोगी, मेरी जंग मेरा फैसला और साजन जैसी भोजपुरी की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया था।

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के पसंदीदा चीजें

  • आकांक्षा दुबे का पसंदीदा खाना घर का खाना, पिज़्ज़ा, पनीर टिक्का, लिट्टी चोका और भारतीय खाना था।
  • उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव  थे।
  • उनकी पसंदीदा अभिनेत्री काजोल, करीना कपूर थीं।
  • उनके पसंदीदा रंग काला, पीला, बैंगनी और गुलाबी थे।
  • उन्हें फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ काफी पसंद थी।
  • उनके पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली थे।
  • उनके पसंदीदा गायक पवन सिंह, खेसारी लाल यादव,शिल्पी राज थे।
  • उन्हें वेस्टर्न ड्रेस, साड़ी, जींस और टॉप पहनना पसंद था।
  • उन्हें गोवा, दिल्ली, मनाली और दुबई बहुत पसंद थे।

भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) से जुड़ा नाम

भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के सिंगर समर सिंह के साथ रिश्ते की चर्चा खूब हुई। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो एल्बम में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। आकांक्षा समर सिंह के साथ ही रील्स शेयर करती थीं। वेलेंटाइन डे के दिन एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने समर सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस भी किया था। कहा जाता है कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन आकांक्षा के सुसाइड से पहले दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गयी थी। दोनों के बीच लड़ाईयां होने लगी थी। जिसके चलते आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) समर सिंह के अलग हो गयी थीं।

आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद उनके परिजनों ने सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के परिजनों ने एक्ट्रेस को परेशान करने का आरोप सिंगर समर पर लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहते थे कि आकांक्षा सिर्फ उनके साथ काम करें और किसी के साथ नहीं। साथ काम करने के बाद पैसे भी नहीं देते थे। किसी और की फिल्म या गाने में काम करने पर समर सिंह आकांक्षा के साथ मारपीट करते थे। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने खुद सिंगर समर सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

पुरबिया यूथ के आइकॉन माने जाते हैं समर सिंह

आज़मगढ़ जिले के नेहनगर निवासी समर सिंह भोजपुरी गानों के मशहूर गायक हैं। आज़मगढ़ के ग्रामसमाज इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे लाइव शो करते-करते समर भोजपुरी के मशहूर गायक बन गए। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से प्राप्त की है। समर सिंह को पुरबिया यूथ का आइकॉन भी माना जाता है। पूर्वांचल के युवाओं में उनका काफी क्रेज भी है। क्षत्रिय समुदाय से आने वाले समर सिंह की फैन फॉलोइंग पूर्वांचल से लेकर मुंबई तक है। समर सिंह ने कई फिल्मों और एल्बम में काम किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)