Chandra Grahan: सूतक से पहले पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने उमड़ी भीड़, जानें कब खुलेंगे मंदिर के कपाट

26

अजमेरः तीर्थ गुरु पुष्कर में धार्मिक मेले की रौनक बढ़ गई है। यहां तेजी से श्रद्धालुओं की आवक हो रही है। मंगलवार को पूर्णिमा है और कल ही मेले का समापन भी होगा। जबकि पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के सूतक लगने से पहले श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने को यहां पहुंच रहे हैं। पूर्णिमा के दिन जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट शाम साढे सात बजे तक बंद रहेंगे। मंदिरों के कपाट बंद होने की सूचना नगर पालिका और श्री ब्रह्मा मंदिर अस्थायी समिति की ओर से जगह-जगह बैनर लगवा कर श्रद्धालुओं को दी जा रही है।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: भाजपा ने की सभी जिला इकाई के जिलाध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

यहां चल रहा अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 भी अपने परवान पर है। पुष्कर सरोवर में कार्तिक स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना बढ़ गया है। दरअसल, पूर्णिमा के दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण है। इसके लिए मंगलवार सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर सूतक लग जाएगा। इस बीच शाम 5:53 बजे से 6:19 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। यानी सूतक शुरू होने से लेकर शाम को ग्रहण समाप्ति तक सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

यही वजह है कि पुष्कर आने वाले श्रद्धालु पूर्णिमा के दिन सूतक से पहले ही स्नान कर रहे हैं। इस संबंध में पुष्कर में नगर पालिका और श्री ब्रह्मा मंदिर की अस्थायी समिति की ओर से जगह-जगह श्रद्धालुओं को सूचित करने को बैनर भी लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को ब्रह्मा मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों के कपाट बंद होने की सूचना मिल सके।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)