प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

मां विंध्यवासिनी की दरबार में पत्नी संग अजीत डोभाल ने नवाया शीश, मांगा आशीर्वाद

ajit-dobhal-in-mirzapur मीरजापुरः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पत्नी अरुणी डोभाल के साथ शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी की चैखट पर शीश नवाया और मंगलकामना की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद विंध्य काॅरिडोर के परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य काॅरिडोर के भव्य स्वरूप की जानकारी ली। अजीत डोभाल ने विंध्यधाम के बदलते स्वरूप की प्रशंसा की। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि दिसम्बर 2023 तक विंध्यधाम का नया स्वरूप दुनिया के सामने होगा। साथ ही विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लगभग साढ़े तीन बजे अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचे। ये भी पढ़ें..Corona Cases In Himachal: हिमाचल में तेजी से बढ़ रहा कोरोना,... 10 मिनट बाद वह पत्नी संग विंध्य दरबार पहुंचे और मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। वह करीब 15 मिनट तक मंदिर में रुके थे। इस दौरान रक्षा सूत्र भी बंधवाया। पुरोहित धीरज मिश्रा ने दर्शन-पूजन कराया। वहीं सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के आने से पूर्व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और सभी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)