मनोरंजन

एक समय Ajay Devgn के दुश्मन हुआ करते थें Karan Johar, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Ajay Devgn, Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में ऐसी बात कही है जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि, अजय देवगन ने खुलासा किया कि पहले फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर उनके दुश्मन हुआ करते थे। ये बात अजय देवगन ने करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में की थी। वो इस शो में रोहित शेट्टी के साथ एंट्री करते नजर आए। Ajay Devgn ने मुंबई में खरीदी पांच ऑफिस प्रापर्टी, कीमत जानकर रह जायेंगे दंग

Ajay Devgn ने करण को बताया दुश्मन

शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमे रैपिड फायर के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया है। क्लिप में करण जौहर ने अजय से पूछा कि, अगर घर पर काजोल आपसे बात नहीं कर रही हो तो वजह क्या होगी? इसके जवाब में अजय देवगन ने कहा कि, वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद करण ने अजय से पूछा कि, क्या आपका इंडस्ट्री में कोई दुश्मन है? तो इसका जवाब सुनकर करण हैरान हो जाते हैं। अजय कहते हैं कि, एक जमाने में आप थे। ‘आदिपुरुष’ पर जनहित याचिका: शोध की कमी पर अदालत ने की याचिकाकर्ता की खिंचाई

करण बोलें मुझे झटका लगा

जवाब सुनकर करण अपना गला पकड़ते नजर आते हैं और कहते हैं कि, मुझे बहुत बड़ा झटका लगा। बता दें कि साल 2016 के दौरान दोनों की फिल्म को लेकर आपस में अनबन हो गई थी। उस वक्त अजय देवगन की​ शिवाय और करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के क्लैश की वजह से उनके बीच अनबन हो गई थी। अजय की फिल्म शिवाय फ्लॉप हो गई थी जबकि करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल सुपरहिट हुई थी। अगर हम बात करें अजय देवगन की फिल्म की तो वो इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रही फिल्म सिंघम के अगले पार्ट पर काम कर रहे हैं। ये एक मल्टीस्टारर कॉप ड्रामा फिल्म है, जिसमे एक बार फिर से दर्शक ​अजय देवगन का सिंघम अवतार देखने वाले हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)