बेहद डरावना है Ajay Devgn की हाॅरर फिल्म शैतान का टीजर, देखकर कांप जाएगी रूह

11

Ajay Devgn: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म शैतान है, जिसका पोस्टर मेकर्स ने बीते दिन जारी किया था। फिल्म का पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा था कि ये एक हाॅरर फिल्म होने वाली है। अब इसी बीच मेकर्स ने शैतान फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका और अभिनेता आर माधवन लीड रोल में नजर आए हैं।

शैतान के टीजर को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स 

फिल्म शैतान के टीजर को नेटिज़न्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वे इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस इसे वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने शैतान का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, वह आपसे पूछेगा, यह एक गेम है, क्या आप खेलेंगे? लेकिन उसे मूर्ख मत बनाओ। शैतान का टीज़र यहां है। इस टीजर को शेयर करने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, हे भगवान, रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म।

शैतान 8 मार्च 2024 को रिलीज़ होने जा रही

जबकि अगले यूजर ने लिखा कि, क्या टीजर है। शैतान का टीजर देखने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि लोगों को टीजर पसंद आया है। अगर हम बात करें फिल्म शैतान की तो इसमे अजय देवगन शैतान को डराते नजर आने वाले हैं।

उन्होंने हाल ही में फिल्म के पोस्टर का शेयर किया और बताया कि, शैतान 8 मार्च 2024 को रिलीज़ होने जा रही है। वो इस फिल्म के निर्माता भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। शैतान के अलावा अजय देवगन की सिंघम अगेन भी इसी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)