Featured मनोरंजन

Kajol के बर्थडे पर अजय देवगन ने लिखा काफी क्यूट नोट, शेयर किया वीडियो

kajol-min

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री काजोल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर काजोल के अभिनेता पति अजय देवगन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। देखा जा सकता है कि मोबाइल से काजोल का फोन आ रहा है और फिर अचानक ही काजोल की काफी सारी तस्वीरें दिखने लगती हैं।

इन तस्वीरों में अभिनेत्री रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा- जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता हूं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल। सोशल मीडिया पर अजय की इस पोस्ट के जरिये फैंस काजोल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं।

ये भी पढ़ें..MP: सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आज से शुरू...

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। विपरीत स्वभाव के होने के बावजूद दोनों में इश्क हुआ और 24 फरवरी, 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। काजोल ने 20 अप्रैल, 2003 को बेटी न्यासा को जन्म दिया। न्यासा के जन्म के सात साल बाद काजोल दोबारा मां बनी और 13 सितम्बर, 2010 को बेटे युग को जन्म दिया। आज अजय और काजोल अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ में नजर आते हैं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…