Agra: घर में मिला वृद्धा का कंकाल, 15 सालों से रह रही थीं अकेले

0
52
Delhi-Suicide-Case

dead-body

आगराः जिले के नार्थ विजय नगर कॉलोनी की कोठी में 65 वर्षीय महिला का कंकाल मिला है। महिला यहाँ 15 वर्षों से अकेले रहा करती थी। पुलिस द्वारा महिला के कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला की दो महीने पहले की मृत्यु की आशंका लगा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला आगरा के नार्थ विजय नगर कॉलोनी का है। यहाँ कोठी संख्या 67 में एक 65 वर्षीय अविवाहित महिला का कंकाल मिला है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम निर्मल देवी बताया जा रहा है। वह यहाँ करीबन 15 वर्षों से अकेले रहा करती थीं। निर्मल देवी के पिता गोपाल सिंह के पिता ने निर्मल देवी की माँ से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी के बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं। गोपाल सिंह की मृत्यु काफी वर्ष पहले हो गयी थी। उसके पश्चात निर्मल देवी की माँ भी करीबन 15 वर्ष पहले गुजर चुकी थीं। तब से निर्मल देवी अकेले ही रहा करती थी।

ये भी पढ़ें..महाशिवरात्रिः सीएम योगी ने किया देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक, की लोकमंगल…

पड़ोसियों ने मुताबिक उन्होंने करीबन अगस्त में निर्मल देवी को आखिरी बार देखा था। उनकी सौतेली माँ के बेटे रणवीर सिंह परिवार समेत उन्हें देखने भी आये थे। घर पर ताला लगा देख वे वापस लौट गए। जिसके पश्चात रणवीर सिंह उन्हें फिर से देखने आये। इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली। जिसके पश्चात घर पर निर्मंल देवी का कंकाल घर पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने निर्मल देवी के कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही उनकी मृत्यु की जानकारी मिल सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)