आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बस, 18 घायल

42
road-accident

Agra Lucknow Expressway Accident : जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, दिल्ली की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, और इस हादसे में लगभग 18 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गये। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से 18 सवारियों लेकर एक डबल डेकर टूरिस्ट बस दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र से गुजर रही थी तभी 194.5 किमी. पर स्थित कट के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर तत्काल तिर्वा कोतवाली थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मी मौके पर पहुंचे। बस में सवार घायलों को बिना समय गवांए रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस से सभी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: Bhopal News Update : न‍िजी अस्‍पतालों पर भी हड़ताल की गाज, डॉक्टर्स की हड़ताल से बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं 

यात्रियों को सुरक्षित उनके स्थानों तक पहुंचाया गया 

घटना में पुलिस ने शनिवार को बताया कि, घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया था। सभी की स्थिति सामान्य थी। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके स्थान तक पहुंचाया गया। गनीमत रही कि, हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)