प्रदेश बिहार

वोट देने के बाद बोले- बिहारी बाबू, बिहार में का बा... बहुत जान बा

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा और कुश सिन्हा के साथ मतदान किया। वोट देने के बाद बिहारी बाबू (शत्रुघ्न सिन्हा) ने कहा बिहार में का बा... का जवाब दिया। कहा-बहुत जान बा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ईवीएम पर नजर रखने की जरूरत है। अभी तक के हो रहे मतदान से एक बात तो साफ है कि इस बार बिहार में तेजस्वी की सरकार बन रही है।

कांग्रेस नेता और शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना के संत सेवरिंस स्कूल के बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ उनके बेटे लव सिन्हा जो बांकीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, उन्होंने भी अपना वोट डाला। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी की शान में जमकर कसीदे पढ़े।

यह भी पढे़ंः-दिल्ली में 10 डिग्री पर पहुंचा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड : आईएमडी

पिछली बार भी चुनाव के 300 नतीजे पेंडिंग थे, उस दौरान भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत थी। इसलिए चौकन्ना रहने की जरूरत है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे लव सिन्हा ने कहा कि परिणाम कुछ भी हो लेकिन जनता बदलाव चाहती है।