Home उत्तर प्रदेश Amethi News : घंटों लाइन में लगने के बाद भी नही मिल...

Amethi News : घंटों लाइन में लगने के बाद भी नही मिल रही खाद, किसान परेशान

amethi-news

Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में खाद नहीं मिलने से क‍िसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि, घंटों लाइन में लगे रहने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं किसान अशोक यादव ने बताया कि, सुबह छह बजे से ही वो लाइन में लगे हैं। टोकन मिल चुका है। लेकिन, टोकन नंबर बहुत ज्यादा है। ऐसे में आज भी खाद मिलने की संभावना न के बराबर ही नजर आती है।

खाद न मिलने से किसान परेशान      

जानकारी देते हुए किसान ने बताया कि, वो इससे पहले भी कई बार खाद के लिए इसी तरह की लाइनों में लग चुके हैं। लेकिन, जब उनकी बारी आती है, तब तक खाद खत्म हो चुका होता है। इसके अलावा, किसान ने बताया कि, जितनी उन्हें खाद चाहिए, उससे कम खाद मिल रही है। इससे उन्हें खेती बाड़ी करने में परेशानी होगी। अधिकारियों की तरफ से बेशक यह दावा किया जा रहा हो कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है। हम किसानों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे। लेकिन, जमीन पर स्थिति इन दावों से बिल्कुल विपरीत है। खाद के अभाव में किसान परेशान हैं।

किसानों को लगानी पड़ रहीं लंबी कतारें

किसान अशोक यादव ने बताया, “यह दावा किया जा रहा है कि, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मुहैया कराई जा रही है। लेकिन, अब आप ही बताइए कि, अगर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिलती, तो क्या खाद के लिए इतनी लंबी कतारें लगतीं।”

उन्होंने बताया, “चुनाव में सरकार किसानों को लेकर कई तरह के वादे करती हैं। लेक‍िन इन वादों पर अमल नहीं क‍िया जाता। आज 15 द‍िन हो गए, लेकिन एक बोरी भी खाद नहीं मिली है। आज देखते हैं कि खाद मिलती है क‍ि नहीं। खाद नहीं मिलेगी, तो बुवाई कैसे करेंगे।” उन्होंने कहा कि मैं सरकार से यही कहना चाहूंगा कि वादे पर अमल क‍िया जाय।

Amethi News :  15 दिनों से खाद के लिए किसान परेशान

इसके साथ ही किसान अमरकांत ने बताया कि, हम 15 दिनों से खाद के लिए परेशान हैं। घंटों लाइन में लगे रहते हैं। सच्चाई यह है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। हम सुबह सात बजे खाद लेने आते हैं, लेकिन दोपहर आते-आते खाद खत्म हो जाती है। हमें नहीं मिल पाती है।

ये भी पढ़ें: जनसंख्या में गिरावट को लेकर चिंतित Mohan Bhagwat, दी ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह

किसान नीरज ने बताया कि, हम सुबह पांच बजे खाद लेने आ गए थे। हमें दो बोरी खाद चाहिए। लेकिन, अभी तक नहीं मिली है। हम सुबह पांच बजे से लाइन में लगे हैं। लेकिन, फिर भी हम आश्वस्त नहीं हैं कि, खाद मिलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version