Prabhas: प्रभु श्रीराम के बाद अब भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे प्रभास, इस फिल्म में आयेंगे नजर

11

prabhas

Prabhas: मुंबईः अभिनेता प्रभास ने आधिकारिक तौर पर अभिनेता-निर्माता विष्णु मांचू की फिल्म ’कन्नप्पा’ साइन की है, जिसमें वह कथित तौर पर भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। ‘आदिपुरूष’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के बाद प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर मायथोलॉजिकल कैरेक्टर में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर नजर आयेंगी। अगर ऐसा होता है तो नूपुर सेनन पहली बार अभिनय की दुनिया के बड़े पर्दे पर उतरेंगी।

एक्स पर ’विष्णु’ ने कहा कि “हर हर महादेव“, प्रभास ने अपने ’ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। यह फिल्म एक पौराणिक-काल्पनिक-महाकाव्य है, जिसमें प्रभास अधिकतम 15-30 मिनट की अनुमानित अवधि के लिए एक विशेष भूमिका निभाएंगे। छोटा होने के बावजूद उनका रोल फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा होगा। फिलहाल, ’कन्नप्पा’ का हिस्सा बनने वाले संभावित सितारों के नाम सामने नहीं आए हैं। ’कन्नप्पा’ का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा और इसे एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..बॉक्स ऑफिस पर ’Jawan’ ने मचाया भूचाल, तीन दिन में कमाई…

फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसमें मनीष शर्मा और स्टीफन देवासी म्यूजिक कंपोजर का काम संभालेंगे। प्रभास अगली बार एक्शन-थ्रिलर फिल्म सीरीज ’सालार’ में नजर आएंगे, जिसका पहला भाग ’सालारः पार्ट 1 सीजफायर’ है, जो नवंबर 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह ’कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगे। यह एक महाकाव्य साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)