विवाह के बाद रिया कपूर ने तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट, बोलीं-तुम बेस्ट इंसान हो

0
171

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। यह शादी 14 अगस्त को एक प्राइवेट सेरेमनी में अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में हुई थी, जिसमें रिया और करण के परिवारवालों के अलावा कुछ बहुत करीबी लोग ही मौजूद थे। शादी के बाद रिया कपूर ने पति करण बूलानी के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में करण, रिया को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करने के साथ ही रिया ने एक भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है। रिया ने लिखा-12 साल साथ रहने के बाद मुझे नर्वस महसूस नहीं होना चाहिए था, क्योंकि तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो और बेस्ट इंसान हो। लेकिन मैं रोई भी और शॉक्ड भी हुई और मेरे पेट में फ्लिप्स भी हुए क्योंकि मुझे नहीं पता था यह एक्सपीरियंस कितना बेहतरीन होगा। मैं हमेशा वो लड़की रहूंगी, जिसे अपने माता-पिता के सोने से पहले 11 बजे तक जुहू में वापस अपने घर आना पड़ता था। अभी तक मुझे पता नहीं था कि मैं कितनी सौभाग्यशाली हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि हम इतना करीबी परिवार बनाएं कि हमारे कई सारे चाहने वाले हों। फिलहाल मेरे चाहने वाले हैं करण बूलानी, अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर और हमेशा रहेंगे।

यह भी पढ़ें-अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने एक रात में बनाया था महादेव…

रिया की इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें इस नए सफर की बधाई दे रही हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने एक जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म आयशा, खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और करण के प्यार की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म को उनकी बहन रिया प्रोड्यूस कर रही थी। वहीं इस फिल्म के लिए करण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और लम्बे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)