दिल्ली के बाद अब यूपी में कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस व फारेंसिक टीम

35

आजमगढ़ः जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे मंगलवार को एक महिला का शव कुएं से कई टुकड़े में बरामद हुआ है। लोगों में ऐसी चर्चा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। कुंए में शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव के गौरी का पूरा गांव में सड़क किनारे एक कुआं है। मंगलवार को लोगों ने कुएं में एक महिला का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके ग्रामीणों के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस ने जब शव को निकलवाना शुरू किया तो वह कई टुकड़ों में विभाजित मिला। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी।

ये भी पढ़ें..केंद्र सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- हमारा पैसा दो या…

सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक फोरेेंसिंक टीम व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल में जुट गए। महिला के शव को कई टुकड़ों में काट फेंका गया है। शरीर पर आधे ही कपड़े मिले हैं। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अज्ञात महिला का शव कुएं में मिला है। अलग-अलग भागों में महिला का शव कंुए से बरामद हुआ है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंक टीम छानबीन कर साक्ष्य को एकत्र किया गया है। कई टीमें लगाकर छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…