सीएम शिवराज बोले- क्षति का आकलन कर किसानों को देंगे आवश्यक राहत

46

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने अधिकारियों को फसलों की क्षति के आकलन के निर्देश दिए हैं। किसानों को आवश्यकतानुसार फसलों की क्षति के आधार पर जरूरी राहत प्रदान की जाएगी। यह जानकारी रविवार को जनसंपर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने दी।

अधिकारियों से प्राप्त की जानकारी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि उन्होंने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश और कहीं-कहीं हुई ओलवृष्टि से फसलों को पहुंची क्षति की जानकारी प्राप्त की है और संबंधित जिलों के कलेक्टर्स के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है।

क्षति के आकलन का कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलों में कहीं-कहीं फसलें आड़ी हो गई हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी फील्ड में हैं और सर्वे कार्य कर रहे हैं। किसानों को जैसा नुकसान हुआ है, उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ने की मंत्री मीना सिंह के इस्तीफे की मांग, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रतिदिन समीक्षा होगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि किसानों को हुए नुकसान की जानकारी लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। संकट के समय राज्य सरकार किसान भाईयों के साथ है। किसानों को राहत देने में विलंब भी नहीं होगा।