लाइफस्टाइल

आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे, इसके पीछे की क्या है वजह...

Valentine week 2024: वैसे तो वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार का अहसास कराता है। लेकिन कपल्स के लिए 13 फरवरी का दिन बहुत ही खास होता है। क्योंकि इस दिन किस डे (kiss day) मनाया जाता है। किस एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करने का सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। लोग अपने पार्टनर को किस करके अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं और प्यार जताते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि, आखिर किस डे मनाया क्यों जाता है। आईए आपको बताते हैं इसे मनाने के पीछे की वजह।

क्यों मनाते हैं किस डे?

किस डे का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है। फ्रांस में छठवीं शताब्दी में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के साथ डांस करके अपने प्यार को जाहिर करते थे। जब जब डांस खत्म हो जाता था तो आखिर में एक दूसरे को किस करते थे। इतना ही नहीं, एक मान्यता यह भी है कि, रूस में पहले के समय में शादी के दौरान किस करने की परंपरा थी। फ्रांस और रूस की इसी परंपरा से किस डे का सिलसिला शुरू हुआ। आज भी लोग अपने पार्टनर के प्रति फीलिंग्स जाहिर करने के लिए और प्यार का इजहार करने के लिए किस करते हैं। ये भी पढ़ेें...Rape: ससुर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

क्यों खास है किस डे?

जब प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को किस करते हैं तो इससे न केवल वह अपने प्यार का इजहार करते हैं, बल्कि इससे प्यार और भी गहरा हो जाता है। किस करने से एक-दूसरे की भावनाएं समझना आसान हो जाता है। कई बार भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिलते, तो ऐसे में एक किस आपकी सारी फीलिंग्स पार्टनर को बताने में मदद करता है। यह भी कहा जाता है कि, अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के माथे पर किस करता है तो इससे न केवल दुख को कम किया जा सकता है बल्कि, उदासी को भी दूर किया जा सकता है। ​किस करने से व्यक्ति को दिनभर के तनाव और थकान से भी छुटकारा मिलता हैृ और दिल खुश रहता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)