Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डलंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती ने तस्वीर शेयर कर कहा-मेरा विश्वास, मेरा...

लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती ने तस्वीर शेयर कर कहा-मेरा विश्वास, मेरा भाग्य.. मेरी मां

मुंबईः लम्बे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाये रखने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी माँ को इस खास दिन की शुभकामनायें देते हुए लिखा-हमें महिला दिवस मुबारक हो। मां और मैं.. एक साथ हमेशा.. मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा भाग्य.. मेरी मां।

रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में रिया अपनी माँ का हाथ अपने हाथ में लिए हुए हैं। रिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन्होंने लम्बे समय बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। इससे पहले रिया ने पिछले साल अगस्त में एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह उनके घर के बाहर लोग उनके पिता को घेरे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंःविधान परिषद सदस्य सुबोध कुमार पर भड़के सीएम नीतीश, कहा-पहले नियम…

गौरतलब है, रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सामने आये था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इस मामले की छानबीन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में इस केस में ड्रग एंगल भी सामने आया था। जिसके बाद एनसीबी मुंबई ने ड्रग्स एंगल से संबंधित दो मामले दर्ज किए थे जो सुशांत की मौत की जांच में सामने आए थे। एनसीबी ने पिछले साल सितंबर में कई अन्य व्यक्तियों के अलावा मामले के संबंध में रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें