Featured बिजनेस

सर्दियों में लुभा रहा अफ्रीकी हापुस आम

मुंबई: सर्दियों के मौसम में मुंबई वासियों को अफ्रीका का हापुस आम लुभा रहा है। नवी मुंबई के वासी स्थित कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) में दक्षिण पूर्व अफ्रीका के मलावी के हापुस आम की खेप आई है, जिसकी कीमत 1,200 से 1,500 रुपये प्रति किलो तक है।

कोंकण के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बड़े पैमाने पर हापुस आम की पैदावार होती है। यहां के हापुस आम की न केवल देश बल्कि विदेशों में भारी मांग होती है। हालांकि इस समय यहां हापुस आम का मौसम नहीं है। ऐसे में अफ्रीका से आया हापुस आम लोगों को आकर्षित कर रहा है। एपीएमसी फल मंडी में विदेशों से आयात किए गए फलों की मांग बढ़ गई है। फल मंडी में अफ्रीका के हापुस आम का आयात शुरू किया गया है। इसकी पहली खेप 230 पेटी मंडी में आई है। इसकी कीमत 1,200 से 1,500 रुपये प्रति किलो है। दक्षिण पूर्व अफ्रीका के मलावी से आम पिछले कुछ वर्षों में बिक्री के लिए भारत आ रहा है। स्वाद, रंग और अच्छे आकार के कारण लोग इसे पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ेंः-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के 6 तस्कर गिरफ्तार

तीन किलो वजन की एक पेटी होती है, जिसमें 9 से 12 आम होते हैं। इस साल हवाई परिवहन की बढ़ती लागत के कारण मलावी का आम ग्राहकों को अधिक दरों पर खरीदना पड़ेगा। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साऊथ अफ्रीका, ईरान, तुर्की, चाइना, बेल्जियम, कैर्लिफोर्निया जैसे देशों से भी फलों का आयात किया गया था। इनमें स्पेन से हापुस, किवी, ब्लू बेरी, अंगूर आदि फलों का समावेश था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)