Dhamtari: धान के अवैध परिवहन रोकने को प्रशासन सख्त, 5 स्थानों पर बनाए गए चेकपोस्ट

23

dhan-kharidi-in-dhamtari

Paddy purchase in Dhamtari: धमतरी जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। इस दौरान धान के अवैध परिवहन की भी शिकायतें मिलती रहती हैं। इसे रोकने के लिए जिले में पांच स्थानों पर धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

धमतरी जिले में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन पांच स्थानों पर नाकेबंदी कर रहा है. सीमावर्ती ओडिशा से आने वाले वाहनों की जांच के लिए बोराई में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर धमतरी जिले में 1 नवंबर से धान खरीदी हो रही है। धान खरीदी शुरू होते ही कुछ सीमावर्ती इलाकों में धान की अवैध तस्करी करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। इन्हें रोकने के लिए जिले में पांच चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें बोराई ओडिशा सीमा में है। यहां चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कांकेर जिले से बानरौद नाका और बांसपानी में धान आने की संभावना है। इसलिए यहां नियमित जांच की जा रही है. गरियाबंद जिले से धान तस्करी की आशंका को देखते हुए ग्राम सांकरा एवं सिंगापुर में चेक पोस्ट बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..CM Sukhu के साथ मतभेदों पर डिप्टी सीएम ने दी सफाई, बोले- मुख्यमंत्री के साथ बेहतर तालमेल

मालूम हो कि जब से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान होता है। घोषणा होने के बाद से ही दूसरा धान लाकर यहां तस्कर किसानों के खाते में खपाने की योजना बनाई जा रही है। इसलिए प्रशासन की ओर से यह तैयारी की गई है। इस संबंध में धमतरी कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित तरीके से धान की खरीदी की जा रही है। सभी स्थानों पर बाजार, नगर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)