Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनअदिति राव हैदरी ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी, पुरानी फोटो देख फैंस...

अदिति राव हैदरी ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी, पुरानी फोटो देख फैंस हुए हैरान

Aditi Rao Hydari: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। उनकी प्राकृतिक सुंदरता प्रशंसकों को हैरान कर देने वाली है वो अपनी अदाओं से हमेशा फैंस का मन मोह लेती है। अदिति एक राजघराने से आती है। वहीं इस समय वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ सीरीज के कारण काफी सुर्खियों में हैं। बता दें, धारावाहिक गजगामिनी वॉक में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। लेकिन अब अदिति की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें अदिति को पहचानना भी मुश्किल हो गया है।

अदिति ने लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा 

गौरतलब है कि, मनोरंजन उद्योग में प्लास्टिक सर्जरी अब बहुत आम है, लेकिन इस बात पर कोई यकीन नहीं करता कि Aditi Rao Hydari ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। उनकी पुरानी फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अदिति का चेहरा बेहद अलग नजर आ रहा है। उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी हैरान हो रहे है। कई लोग तो कहते हैं कि, उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अदिति के ट्रांसफॉर्मेशन पर नेटिजन्स ने भी कमेंट किए हैं। एक ने कमेंट किया कि ”अगर आपके पास पैसा है तो आप कुछ भी खरीद सकते हैं।”

ये भी पढ़ें: OTT पर धमाल मचाने को तैयार फिल्म ”बड़े मियां छोटे मियां”

बता दें, Aditi Rao Hydari ने फिल्म ‘दिल्ली-6’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘लंदन, पेरिस टू न्यूयॉर्क’, ‘मर्डर-3’, ‘वजीर’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम किया। अदिति ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें