Saturday, October 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमनोरंजनखुद से 7 साल बड़े इस अभिनेता के साथ शादी रचा सकती...

खुद से 7 साल बड़े इस अभिनेता के साथ शादी रचा सकती हैं Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई सेलेब्स हैं जो आने वाले दिनों में जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का नाम शामिल है। पिछले काफी समय से अदिति राव हैदरी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने नए साल के मौके पर अपने रिश्ते का ऐलान बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया हे। बता दें कि अदिति राव हैदरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक कलाकार को डेट कर रही हैं।

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पोस्ट के जरिए ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हुई। अभिनेत्री के स्टेट्स को देखकर अटकलें हैं कि, वो अभिनेता सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं।

Aditi Rao Hydari ने शेयर की तस्वीर

बता दें कि कुछ समय पहले अदिति राव हैदरी ने अभिनेता सिद्धार्थ के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो खुद और अभिनेता एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। दोनों की नजदीकियां कई तरह की बातों को जन्म दे रही हैं। दोनों की तस्वीर को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, दोनों का रिश्ता जस्ट फ्रेंड्स से आगे निकल चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेत्री अपने पोस्ट के जरिए ऐसे ही मैसेज देने की कोशिश कर रही हैं।

Happy New Year 2024: नए साल के जश्न में डूबा Bollywood, फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दी बधाई

दोनों की तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, आप दोनों साथ में खूब प्यारे लग रहे हैं। जबकि अगले यूजर ने लिखा कि, आप दोनों परफेक्ट कपल लग रहे है तो क्या रिश्ते को ऑफिशियल समझें? इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह के कमेंट्स किए हैं।

सिद्धार्थ से 7 साल छोटी हैं Aditi Rao Hydari

बता दें कि, सिद्धार्थ की उम्र अदिति से सात साल ज्यादा है। अदिति की उम्र जहां अभी 37 साल हैं वहीं सिद्धार्थ की उम्र 44 हो चुकी है। दोनों ही कलाकारों की ये दूसरे शादी है, सिद्धार्थ की पहली शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2007 में तलाक हो गया था। वहीं अभिनेत्री की पहली शादी सत्यदीप नाम के एक शख्स से हुई थी, शादी के कुछ समय बाद ही उनका उनके पति से तलाक हो गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

हालांकि लोगों द्वारा लगाए जा रहे ये कयास कितने सही हैं और कितने नहीं इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। अगर ये दोनों रिश्ते में हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें