दिल्ली

Delhi: BJP नेता आदेश गुप्ता ने राजेंद्र पाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांगी की

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का अपमान किया है और अगर अरविंद केजरीवाल अपने आपको वास्तव में धर्मनिरपेक्ष मानते हैं तो उन्हें 24 घंटे के अंदर राजेंद्र पाल गौतम को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को तो आम आदमी पार्टी को अपने राजनीतिक दल में भी नहीं रखना चाहिए।

वहीं दिल्ली से भाजपा लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि सब इंसान बराबर है और सभी जाति-धर्म के लोगों में आपसी भाईचारा होना चाहिए लेकिन उनकी सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम धर्मों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रहे हैं। तिवारी ने केजरीवाल से तुरंत अपने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें-ED की छापेमारी पर केजरीवाल बोले, केवल अधिकारियों का समय बर्बाद...

तिवारी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ चल रही जांच से बौखला गई है। लेकिन भाजपा आप नेताओं की इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा आप मंत्री के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराएगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें