Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, डीएम अभिषेक प्रकाश हुए कोविड पाॅजिटिव

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, डीएम अभिषेक प्रकाश हुए कोविड पाॅजिटिव

लखनऊः कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर ने उत्तर प्रदेश में आम से लेकर खास सभी को अपनी चपेट में ले रखा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। सरकार के प्रयासों और दावों के बावजूद भी कोरोना की चेन नहीं टूट पा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अफसरों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाना बेहद आसान है।

वहीं अब प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पूरे परिवार के साथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके पिता को इलाज के​ लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय के तीन आईपीएस अफसरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। इस बात की जानकारी स्वयं दोनों अधिकारियों ने दी है। दोनों अधिकारी घर पर ही क्वारंटीन हो गये हैं और चिकित्सकों के दिये गये निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के नए मामलों की संख्या सवा दो लाख के पार,…

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच करायी थी। जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। नवनीत सहगल ने पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले ही वैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमंत राव, एमडी मेडिकल सप्लाई कंचन वर्मा और आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश इस वक्त कोरोना की चपेट में है। ऐसे में राजधानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए शासन ने आईएएस अफसर रोशन जैकब को जिलाधिकारी लखनऊ की कमान सौंपी है। वह इस समय सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा वह स्टाम्प रजिस्ट्रेशन के महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आईएएस जैकब 2004 बैच के सचिव स्तर के अधिकारी हैं।

पुलिस महानिदेशक समेत तीन अफसर भी कोरोना संक्रमित  
पुलिस मुखिया हितेश चन्द्र अवस्थी की भी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पायी गई है। अभी इस समय वह होम आईसोलेशन में है। उनके अलावा दो आईपीएस अफसर कमल सक्सेना और ज्योति नारायण कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें