Featured टॉप न्यूज़ मनोरंजन

अब Nora Fatehi भी हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्ट्रेस ने जताई आपत्ति

Nora Fatehi: बॉलीवुड इस वक्त डीप फेक की चपेट में है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी का डीपफेक वीडियो या फोटो सामने आता रहता है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं।

Nora Fatehi का सामने आया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो और वीडियो पर नोरा फतेही का रिएक्शन सामने आया है। उनका ये वीडियो एक ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड से जुड़ा है। एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। ‘लुलुलेमोन’ नाम का एक फैशन ब्रांड है, जिसे नोरा फतेही वीडियो और फोटो में प्रमोट करती नजर आती हैं। ऐड में नोरा की फोटो है, हर सामान पर 40 से 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी शेयर की है। नोरा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इस ऐड को फर्जी बताया है। Weather Update: दिल्ली-NCR पर ठंड-कोहरे का डबल अटैक, रेल-हवाई-सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

देखकर हैरान Nora Fatehi

फोटो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा कि, 'इसे देखकर मैं भी हैरान हूं, लेकिन यह मैं नहीं हूं।' जैसे ही नोरा फतेही ने इसे देखा, उन्होंने प्रतिक्रिया दी और प्रशंसकों से कहा कि, उनका प्रचार विज्ञापन से कोई लेना-देना नहीं है। नोरा फतेही कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसलिए वह पूरे साल कई ब्रांड्स का प्रमोशन करती नजर आती हैं। हालांकि, ब्रैड के इस नकली विज्ञापन को देखकर एक्ट्रेस हैरान हैं। इससे पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो खूब चर्चा में रही थी। फिलहाल नोरा फतेही अपनी आने वाली फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट विद्युत जामवाल नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस डीपफेक मामले के बाद नोरा फतेहा काफी तनाव में हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)