Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डMadhuri Dixit Mother Death: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन, आज...

Madhuri Dixit Mother Death: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन, आज शाम वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

madhuri-dixit-mother-death

मुंबईः एक समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली लोकप्रिय एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का आज सुबह निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर होगा। रविवार को माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं और उनके निधन से वह बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। माधुरी दीक्षित करियर की शुरुआत में अपनी मां के साथ रहती थीं ऐसे में अब वो उन पलों को याद कर दुखी हो रही हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरी मां स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया। दोपहर 3 बजे वर्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..Satish Kaushik की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 15 करोड़…

माधुरी की इस पोस्ट पर उनके शुभचिंतक और प्रशंसक कमेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। माधुरी ने पिछले साल अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ स्नेहलता दीक्षित को दिया। वह अक्सर साझा करती थी कि उनकी परवरिश ने मां ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने एक किस्सा भी बताया कि कैसे एक सफल अभिनेत्री बनने के बाद भी उनकी मां का उनके प्रति व्यवहार कभी नहीं बदला।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें