Home फीचर्ड अभिनेत्री Deepika Padukone बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

अभिनेत्री Deepika Padukone बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

deepika-padukone

Mumbai: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और रणवीर सिंह Ranveer Singh माता-पिता बन गए हैं। दरअसल, पिछले कई महीनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। दीपिका कब बनेंगी मां? सभी का ध्यान इसी पर था। वहीं रणवीर और दीपिका भी पहली बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे।

दीपिका ने बेटी को दिया जन्म    

बता दें, गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल गणेश चतुर्थी के दिन शाम करीब 5 बजे मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान दीपिका के साथ उनकी मां भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि, दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, दीपिका या रणवीर ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

परिवार संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन    

फरवरी 2024 में दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और रणवीर सिंह Ranveer Singh ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद दीपिका का बेबी बंप नजर नहीं आने पर कहा गया कि, ये फेक प्रेग्नेंसी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस को कई इवेंट्स में हाई हील्स पहने देखा गया। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लेकिन कुछ दिन पहले दोनों ने एक मैटरनिटी फोटोशूट कराकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी। बता दें, डिलीवरी के लिए जाने से पहले दीपिका और रणवीर ने भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन किए। इस बार दोनों अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश पूजा में फिर दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

कल्कि 2898 AD में नजर आईं दीपिका  

Deepika Padukone के काम की बात करें तो वह हाल ही में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ नजर आईं थीं। अब दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में महिला पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। इसमें उनके पति रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version