टीवी अभिनेता Rituraj Singh का हुआ निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स

1840

Rituraj Singh Dies: टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका बीते 19 फरवरी को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में अंधेरी के वर्सोवा स्थित उनके घर पर रखा गया। कई टीवी कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पर पहुंचे।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे सेलेब्स

उनके परिवार के लोगों ने बताया कि, ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को ओशिवारा के हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर पर ही रखा गया था। अभिनेता नकुल मेहता, हितेन तेजवानी और गौरी, अनूप सोनी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने ऋतुराज सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस वक्त कलाकार भावुक थे।

हृदय गति रुकने से हुआ Rituraj Singh का निधन

ऋतुरात के दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने बताया कि, ऋतुराज सिंह की मौत हृदय गति रुकने से हुई। उन्हें 15 दिन पहले अग्न्याशय से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिन पहले घर लौट आए थे लेकिन कमजोरी महसूस होने पर उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई।

बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, स्कूल टाइमिंग को लेकर शिक्षकों के लिए ये नियम अनिवार्य

अभिनेता के निधन से टीवी इंडस्ट्री के लोग दुखी और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं कई लोग उनके घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि ऋतुराज सिंह टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई मशहूर टीवी शो में काम किया है और लोग उनके अभिनय आज भी याद करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)