Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डVikrant Massey ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, नाम का...

Vikrant Massey ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, नाम का भी किया खुलासा

Vikrant Massey: फिल्म 12वीं फेल अभिनेता विक्रांत मैसी कुछ दिन पहले पिता बने हैं। 7 फरवरी को विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। तभी से विक्रांत के फैंस उनके लाडले बेटे को देखने के लिए बेताब थे। आखिरकार एक्टर ने अपनी बेटे की पहली झलक दिखाकर उसके नाम का खुलासा कर दिया है।

Vikrant Massey ने दिखाया बेटे का चेहरा

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने बेटे के जन्म के 16 दिन बाद उसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। पहली फोटो में विक्रांत हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी मैचिंग हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों अपने बेटे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने बच्चे के नाम की घोषणा की है। विक्रांत और शीतल के बेटे का नाम ‘वरदान’ है। वरदान का अर्थ आशीर्वाद है।

कासगंज में बड़ी दुर्घटना: तालाब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 19 की मौत

Vikrant Massey ने बताया बेटे का नाम

तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता विक्रांत मैसी ने कैप्शन दिया कि, ‘किसी आशीर्वाद से कम नहीं, हमने उसका नाम वरदान रखा है।’ विक्रांत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर कलाकारों के साथ-साथ फैंस भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। विक्रांत के काम की बात करें तो वह जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 मई 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा विक्रांत फिल्म ‘सेक्टर 36’, ‘फिर ऐ हसीन दिलरुबा’ में नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें