अभिनेता रणधीर कपूर को उनकी बेटियों करिश्मा-करीना ने दी जन्मदिन की बधाई

49

मुबंईः फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनकी दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। पिता रणधीर कपूर के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर पिता को जन्मदिन की बधाई दी है।

इस तस्वीर में करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर और मां बबीता के साथ दिखाई दे रही हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा-जन्मदिन की बधाई पापा! हम सब आपको प्यार करते है! वहीं रणधीर कपूर की छोटी बेटी करीना कपूर ने भी पिता के जन्मदिन पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में रणधीर कपूर बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करीना ने लिखा-सबसे हैंडसम, सबसे फनी, सबसे मजाकिया, सबसे वार्म, सबसे मजबूत, सबसे बेस्ट… हैप्पी बर्थडे पापा। इसके आगे करीना ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

15 फरवरी, 1947 को जन्में रणधीर कपूर हिंदी सिनेमा के जाने -माने फिल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। वह दिवंगत अभिनेता राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर एवं राजीव कपूर के भाई हैं।

यह भी पढ़ें-  ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी प्रदीप मिश्रा ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा…

रणधीर कपूर ने फिल्म कल आज और कल, रामपुर का लक्ष्मण, जवानी दीवानी, हीरालाल पन्नालाल, पुकार, अरमान, हाउसफुल 2, रमिया वस्तावैया, सुपर नानी आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता और उन पर राज किया है। फिल्मों में अभिनय के अलावा रणधीर कपूर ने फिल्म हिना, प्रेमग्रंथ और आ अब लौट चले को प्रोड्यूस किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म कल आज और कल एवं धरम-करम का निर्देशन भी किया। रणधीर कपूर को साल 1971 में आई फिल्म ‘कल आज और कल’ की शूटिंग के दौरान अपनी कोस्टार बबिता कपूर से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला लिया। परिवार की सहमति से दोनों ने नवम्बर 1971 में शादी कर ली। रणधीर कपूर और बबिता की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जो अपने माता-पिता की तरह ही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं।