Featured मनोरंजन

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, करिश्मा बोलीं- सत्यमेव जयते

मुंबईः टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता व ‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। 4 जून को अभिनेता पर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार अभिनेता को एक रात हिरासत में रखने के बाद शनिवार को वालिव पुलिस स्टेशन (वसई) से कोर्ट ले जाया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इसकी जानकारी टेलीविजन अभिनेत्री एवं पर्ल वी पुरी की करीबी दोस्त करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर दी है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-सत्यमेव जयते। सत्य की जीत हुई और उसकी जीत हुई। अभिनेता को जमानत मिलने से उनके फैंस के साथ-साथ टेलीविजन जगत की कई हस्तियां भी काफी खुश हैं। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद टेलीविजन क्वीन एकता कपूर, विकास कलंत्री, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी और अली गोनी समेत कई टीवी सेलेब्स पर्ल के सपोर्ट में आए और सभी सेलेब्स ने अभिनेता पर लगे इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, साजिश और झूठा बताया। यह भी पढ़ेंःसीएम योगी बोले-यूपी सरकार ने श्रमिकों के हित में लिये कई निर्णय गौरतलब है अभिनेता पर्ल वी पुरी ने साल 2013 में टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला। इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। इसके साथ पर्ल वी पुरी बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज और कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।