अभिनेता ऋतिक रोशन ने फोटो शेयर कर दी वसंत पंचमी की बधाई

311

मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया के जरिये दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं। वसंत पंचमी भारत के सबसे लोकप्रिय वसंत त्यौहारों में से एक है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस त्यौहार को देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। जो ज्ञान, बुद्धिमानी, पवित्रता और सच्चाई का प्रतीक है। ऋतिक ने सभी को अपने भीतर रचनात्मक भावना को प्रज्वलित करने की बात कहते हुए एक उत्साहजनक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने मां सरस्वती का आभार व्यक्त किया है, वहीं लोगों को इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं भी दी हैं।

यह भी पढ़ें-  अब पैंगोन एरिया से हटने लगे भारत-चीन के सैनिक, वीडियो जारी…

ऋतिक ने प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित अपनी हालिया हिट फिल्म ‘सुपर 30’ में एक शिक्षक की भूमिका में निभाई थी, जिसे जनता द्वारा बेहद पसंद किया गया है। ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देषन में बन रही है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी अभिनय करती दिखायीं देंगी।