Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यमहाकुम्भ 2025अभिनेता अक्षय कुमार ने लगाई संगम में डुबकी , CM योगी को...

अभिनेता अक्षय कुमार ने लगाई संगम में डुबकी , CM योगी को कहा धन्यवाद

Mahakumbh 2025 : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार प्रयागराज पहुंचकर पवित्र संगम में स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। बता दें, 45 दिन चलने वाले मेले में अब दो दिन शेष हैं। संगम में डुबकी लगाने के लिए वीवीआईपी का आना लगातार जारी है।

अक्षय कुमार ने की CM योगी की सराहना            

संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद अक्षय कुमार ने कहा​, “बहुत ही अच्छा लगा। यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं… इस कुम्भ में सभी बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और जो इंतजाम किया गया है वो बहुत ही अच्छा है। मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs Pak: विराट कोहली का ऐतिहासिक शतक, भारत ने पाक को 6 विकेट से हराया

पर्यावरण मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने लगाई आस्था की डुबकी            

“महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने भी सोमवारक को संगम में आस्था की डुबकी लगायी। पवित्र स्नान के बाद मुंडे ने कहा, “मैं यहां पवित्र डुबकी लगाने आई हूं। एक पर्यावरण मंत्री होने के नाते, मैं यहां यह अध्ययन करने आई हूं कि 2027 में त्र्यंबकेश्वर (नासिक जिला) में होने वाले कुंभ के मद्देनजर इतनी बड़ी भीड़ के लिए यूपी सरकार ने यहां कैसे प्रबंधन किया है। मैं योगी जी और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।”अब तक 62 करोड़ से ज्यादा लगा चुके डुबकी : संगम में आज दोपहर 12 बजे तक लाख 74.25 लाख लोगों ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 62.06 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें