देश Featured

Covid Updates: भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के एक्टिव केस, मृत्यु दर में भी हो रहा इजाफा

नई दिल्लीः भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 20,528 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की संख्या 20,044 के मुकाबले अधिक है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसी अवधि में देश में 49 कोविड मरीजों की मौत हुई है। जिससे देश कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 5,25,709 तक जा पहुंची है। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 1,43,449 हो गया है, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 17,790 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,30,81,441 हो गई। नतीजतन, भारत में कोविड से उबरने की दर 98.47 प्रतिशत है। इस बीच, भारत की रोजना संक्रमण दर बढ़कर 5.23 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश में साप्ताहिक संक्रमण दर इस समय 4.55 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 3,92,569 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.94 करोड़ से अधिक हो गई।

ये भी पढ़ें..यूपी : मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने पर भड़की हिंसा,...

रविवार की सुबह तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 199.98 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,63,22,345 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 3.79 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 जैब की पहली खुराक दी गई है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…