Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशपेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज, आरोपियों के खिलाफ लिया जाएगा कड़ा...

पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज, आरोपियों के खिलाफ लिया जाएगा कड़ा एक्शन

Paper Leak Case : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। साथ ही कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पेपर लीक गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की जा रही है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने साफ कर दिया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पेपर लीक मामले में कार्रवाई तेज    

मैट्रिक पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई तेज हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, पेपर लीक के तार कोडरमा से जुड़े पाए गए हैं और कोडरमा से ही कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, इस पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है। बरामद डिजिटल डिवाइस से कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

DGP ने कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश   

डीजीपी अनुराग ने कहा कि, जांच के दौरान झारखंड पुलिस को एक नई बात पता चल रही है कि कुछ लोग इंटरनेट और यूट्यूब पर पुराने प्रश्नपत्र अपलोड कर अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Bangladesh Crisis: पत्नी के सामने BNP नेता की बेरहमी से हत्या, निकाली दोनों आंखें

उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर कोई भी राज्य के मासूम बच्चों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो झारखंड पुलिस उसे सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि इस पेपर लीक के नेक्सस में शामिल किसी भी अधिकारी, शिक्षक और छात्र को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार मामले पर कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें