मध्य प्रदेश क्राइम

पकड़ा गया 42 साल से फरार डकैती व मर्डर का आरोपी, साधू वेश में एमपी से गिरफ्तार

Revenue department official caught taking bribe जयपुरः सवाई माधोपुर जिले की खंडार थाना पुलिस ने डकैती के मामले में 42 साल से फरार चल रहे आरोपी झंडेल गिरी उर्फ ​​स्वामी अर्जुन दयानंद निवासी गांव गौसपुर सराय छौला जिला मुरैना मप्र को गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्द्धन अग्रवाल ने बताया कि आरोपी झंडेल गिरी उर्फ ​​स्वामी अर्जुन दयानंद ने वर्ष 1981 में जागा गैंग के साथ मिलकर थाना खंडार क्षेत्र के तलावड़ा गांव में डकैती डाली थी। जाग होने पर आरोपी मर्डर कर फरार हो गया। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। वर्ष 1985 में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना अंतर्गत पछैखा गांव में एक व्यक्ति की हत्या में नाम आने पर आरोपी ने अपना गांव छोड़ दिया और अपने मामा के गांव सिद्धार्थ का पूरा थाना जौरा एमपी में रहने लगा। दो साल बाद आरोपी थाना बमोर क्षेत्र के फोके का पुरा गांव में रहने लगा। पिछले 20 वर्षों से थाना सराय छोला जिला मुरैना क्षेत्र के गौसपुर गांव में एक आश्रम में रह रहा है। आरोपी झंडेल गिरी ने कागजात में अपना नाम और पता बदलवा लिया और स्वामी अर्जुन दयानंद के नाम से गोसपुर गांव के आश्रम में रहने लगा। यह भी पढ़ेंः-बकरी चराने गई दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। 5 महीने तक आरोपियों के संबंध में खुफिया जानकारी जुटाने के बाद टीम 4 अगस्त को एमपी पहुंची। इसी बीच टीम को आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई। जिला मुरैना की सराय छोला थाना पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम गोसरपुर पहुंची और चंबल के बीहड़ों में कई किलोमीटर तक पैदल चलकर आरोपी का पता लगाया। गिरफ्तारी वारंट पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)