छत्तीसगढ़ क्राइम

सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को वाहन ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Accident
Accident

रायपुर: कोरबा-चाम्पा मार्ग पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे तेज रफ्तार वाहन ने दो बच्चों को रौंद दिया। दोनाें बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना (accident) के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया।

ये भी पढ़ें..Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के...

जिले के सीमांत व चांपा जिले के प्रारंभिक सीमा ग्राम उच्चभट्ठी में दोनों बच्चे सड़क से नीचे किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने सड़क से उतरकर दोनों बच्चों को रौंदते हुए तेज रफ्तार से भाग निकला। इस आपाधापी में वाहन का नंबर प्लेट टूट कर गिर पड़ा। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम से देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दुर्घटना (accident) की खबर मिलने पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)