बेनिन में बड़ा हादसा, पेट्रोल भंडार में आग लगने से 35 लोगों की मौत, कई घायल

0
10

Big accident in Benin

पोर्टो-नोवो: पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन (Explosion in Benin) के दक्षिण-पूर्वी विभाग ओउमे में शनिवार को एक पेट्रोल स्टोर में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेनिन के गृह एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना नाइजीरिया सीमा के पास हुई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने से धमाका हो गया। आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। गौरतलब है कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। यहां से आसपास के इलाकों में तेल की तस्करी की जाती है। बेनिन के आंतरिक मंत्री अलासेन सेदौ ने कहा कि यह आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे में झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर है।

ईंधन की होती है अवैध तस्करी

जानकारी के मुताबिक, बेनिन शहर के सेमेन पोडजी में एक प्रतिबंधित ईंधन डिपो चल रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ गाड़ियां पेट्रोल भरवाने के लिए डिपो में आई थी। आपको बता दें कि नाइजीरिया एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। यहां अपनी सीमाओं के पार ईंधन की तस्करी होती है। यही कारण है कि यहां चल रहे अवैध ईंधन डिपो और पाइपलाइनों में आग लगने से ऐसी घटनाएं सामने आती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)