देश Featured टॉप न्यूज़

Abu dhabi Mandir: कैसा है अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर, जानिए इसकी खास बातें

Abu Dhabi Temple : इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पत्थरों से बने मध्य पूर्व के पहले बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। मुस्लिम देश में बने इस मंदिर की खूबसूरती देखने लायक है। यही वजह है कि अबू धाबी कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है।

क्या है मंदिर की खासियत

अबू धाबी में बने इस मंदिर को करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण BAPS संस्था के नेतृत्व में किया गया है। BAPS एक ऐसा संगठन है जिसने दुनिया भर में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है। यह मंदिर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से भी बहुत बड़ा है। मंदिर को भव्य बनाने के लिए पत्थरों पर राजस्थान में नक्काशी की गई है। मंदिर के मध्य भाग में स्वामी नारायण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा जाएगी। यह मंदिर जयपुर के गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है। यह वही पत्थर है जिससे अयोध्या में मंदिर का निर्माण किया गया है। संगमरमर से बने इस मंदिर के हर स्तंभ पर हनुमान जी, राम जी, सीता जी और गणेश जी की मूर्तियां बनाई गई हैं। मंदिर के बाहरी स्तंभों पर सीता स्वयंवर, राम वनगमन, कृष्ण लीलाएं आदि शामिल हैं। भारत और यूएई की संस्कृतियों का संगम दिखाने के लिए मंदिर में 7 मीनारें बनाई गई हैं। इस मंदिर में तापमान मापने और भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने के लिए 300 से अधिक हाई-टेक सेंसर लगाए गए हैं। मंदिर के निर्माण में किसी भी धातु का उपयोग नहीं किया गया है और नींव को भरने के लिए फ्लाई ऐश (पौधों से निकलने वाली राख) का उपयोग किया गया है। इतना ही नहीं भारत से गंगा और यमुना का पवित्र जल भी यहां लाया गया है जिसे मंदिर के दोनों किनारों में बहाया गया है।

जानिए इस शहर की खासियत

बता दें कि अबू धाबी यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की राजधानी है। दिसंबर 1971 में, संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-क्वैन सहित छह अमीरात का एक संघ बन गया। इसमें फ़ुजैरा और रास अल खैमाह शामिल हैं। अबू धाबी को सात अमीरातों में सबसे बड़ा और सबसे धनी माना जाता है। अबू धाबी पर खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शासन है, जो संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति भी हैं। दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री हैं। यह भी पढ़ेंः-463 स्थिर रिमोट कंट्रोल गन खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, स्वदेशी तरीके से होगा… अबू धाबी अपने खूबसूरत टापू, फरारी वर्ल्ड और यस वाटरवर्ल्ड जैसे शानदार थीम पार्कों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के अलावा अबू धाबी में बनी शेख जायद ग्रैंड मस्जिद काफी मशहूर है। इस मस्जिद की खूबसूरती देखने दूर-दूर से लोग आते हैं और यकीनन तस्वीरें देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इसके अलावा अबू धाभी के अमीरात पैलेस (Emirates Palace) शानदार होटल में से एक हैं। यहां के म्यूजिय्म (Louvre Museum) में 600 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं, जिनमें लियोनार्डो दा विंची, क्लाउड मोनेट, जियोवानी बेलिनी और कई अन्य मशहूर लोगों की आर्ट शामिल है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)