मनोरंजन

"हाउसफुल 5" में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, कहा- 'इस फ्रेंचाइजी में वापस आना घर लौटने जैसा'

Film Housefull 5

Film Housefull 5 : अभिषेक बच्चन 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। बता दें, अभिषेक बच्चन फिल्म के तीसरे पार्ट का हिस्सा थे। उनका कहना है कि, फिल्म की फ्रेंचाइजी में वापस आना घर लौटने जैसा लगता है। 

'हाउसफुल 5' में नजर आयेंगे अभिषेक 

 दरअसल अभिषेक ने कहा, "हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, और इसमें वापस आना घर लौटने जैसा महसूस हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा से खुशी की बात रही है। मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए तैयार हूं।" 

साथ ही उन्होंने कहा कि, "मैं अपने प्यारे दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ फिर से काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं 'दोस्ताना' के बाद उनके साथ दोबारा काम करने वाला हूं। यह बहुत मजेदार होने वाला है।" निर्माता साजिद ने अभिषेक की वापसी की घोषणा की। 

ये भी पढ़ें: 100 किलो की डेडलिफ्ट करते नजर आईं रश्मिका मंदाना, कहा- शक्तिशाली जानवर की तरह महसूस हो रहा है

साजिद ने कहा, "मैं अभिषेक को 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में वापस लाकर रोमांचित हूं। उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और ईमानदारी ही हमारी फिल्म को ऊपर उठाएगी।" 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)