Home दिल्ली Abhinav Arora: कौन है 9 साल के अभिनव अरोड़ा ? जिसकी...

Abhinav Arora: कौन है 9 साल के अभिनव अरोड़ा ? जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा

abhinav-arora

Abhinav Arora Viral Video : इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। देश के तमाम हिस्सों से गणपति बप्पा का कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, यह बच्चा गणेश जी को मोदक खिलाते हुए खूब रो रहा है, उसकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। इस बच्चे को देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। ये वीडियो गणेश विसर्जन का बताय जा रहा है। हालांकि इस बच्चे के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, कभी वह कहानी सुनाता हुआ तो कभी भजन गाता हुआ नजर आता है।

कौन हैं अभिनव अरोड़ा 

दरअसल हम बात कर रहें है दिल्ली के रहने वाले अभिनव अरोड़ा की। दिल्ली के रहने वाले 9 वर्षीय अभिनव अरोड़ा जाने-माने लेखक एवं टेड स्पीकर तरुण राज अरोड़ा के बेटे हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा के छात्र हैं। अभिनव को छोटी सी उम्र में ही शास्त्रों और वेदों का काफी ज्ञान है।

अभिनव ने भारत के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता के रूप में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। अभिनव खुद को कृष्ण भक्त बताते हैं। उनका कहना है कि वह खुद को बलराम मानते हैं और कान्हा को अपने छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। प्रशंसक अभिनव को ‘बाल संत’ के नाम से भी संबोधित करते हैं।

 

जया किशोरी को भी है काफी प्रिय 

अभिनव मशहूर कथावाचक होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। वे देश के सबसे कम उम्र के कथावाचकों में से एक हैं। अक्सर उनके आध्यात्मिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। कथावाचक जया किशोरी भी अभिनव को काफी पसंद करती हैं। इतना ही नहीं अभिनव को कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने ग्लोबल इंडियन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स में सम्मानित भी कर चुके है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना-तुलसी पूजा करना.. ऐसी है दिनचर्या

अभिनव ने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि उनकी दिनचर्या सुबह 3:30 बजे से शुरू हो जाती है। वह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं और सबसे पहले माला जाप करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 4 बजे घर पर पूजा-पाठ करते हैं, फिर 6:30 बजे तुलसी पूजा परिक्रमा करने और घर में विराजमान बाल गोपाल को भोग लगाने के बाद 7:30 बजे स्कूल जाते हैं।

 

गुरुकुल से शिक्षा लेना चाहते हैं अभिनव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव खुद को बलराम मानते हैं और श्री कृष्ण को अपना छोटा भाई मानकर उनकी पूजा करते हैं। वे राम और कृष्ण की तरह गुरुकुल से शिक्षा लेना चाहते हैं। पिता तरुण राज अरोड़ा की माने तो अभिनव का बचपन से ही आध्यात्म की ओर झुकाव रहा है। वे घर में अक्सर भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले स्कूल में कोई भी उसके साथ बैठना पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह सभी का अभिवादन राधे-राधे और जय श्री राम कहकर करता था। लेकिन अब स्थिति यह है कि हर शिक्षक और सभी बच्चे उसे राधे-राधे और जय श्री कृष्ण कहकर ही संबोधित करते हैं और कक्षा का हर बच्चा उसके साथ बैठना चाहता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version