Sunday, April 13, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशअयोध्या से Ranchi लौटी आस्था एक्सप्रेस, जय श्री राम के नारों से...

अयोध्या से Ranchi लौटी आस्था एक्सप्रेस, जय श्री राम के नारों से गूंजा स्टेशन

रांची (Ranchi): अयोध्याधाम राम मंदिर से दर्शन कर झारखंड आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार को रांची लौटी। ट्रेन के पहुंचते ही पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। श्री अयोध्याधाम रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ यात्रा के लिए दो फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से 1500 लोग रांची से गये थे। ट्रेन 3 फरवरी को श्री अयोध्या धाम पहुंची। 3 और 4 फरवरी को सभी ने सरयू नदी, हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्मभूमि का दौरा किया और अयोध्या क्षेत्र का दौरा करने के बाद रांची लौट आए।

यात्रा प्रमुख सह विहिप के प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो ने सोमवार को बताया कि ट्रेन के अंदर भी कोई जय-जय श्री राम का नारा लगा रहा था, तो कोई हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था। सभी लोग श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के उत्सव को लेकर इस तीर्थ यात्रा पर निकले थे। रामभक्तों की टोली में पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। महतो ने बताया कि यह यात्रा बहुत अच्छी रही। रेलवे ने अयोध्या तक पहुंचने के लिए बहुत अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यहां से अयोध्या तक स्वागत देखकर मन प्रसन्न है।

ये भी पढ़ें..Palamu: भवन निर्माण विभाग में टेंडर पेपर बेचने में मनमानी का आरोप, हंगामा

प्रदेश सामाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र ने कहा कि भगवान राम के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। यह अमृत क्षण हमारे जीवन में आया और हम मंदिर के दर्शन कर पाये। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, लघु उद्योग, वनवासी कल्याण केंद्र, विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति और अन्य आयामों के लोग शामिल हुए। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत पदाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राकेश लाल, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, अरविंद सिंह, कमलेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी, रेनू अग्रवाल इस यात्रा में विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा, रविशंकर राय, कैलाश केसरी, चंद्रदीप दुबे, अमर प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें