प्रदेश Featured दिल्ली

MCD Result: बहुमत के साथ जीती 'आप', लेकिन फेल हो गया केजरीवाल का दावा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात और एमसीडी चुनाव को लेकर कई बड़े दावे किए थे। उन्होंने कई टीवी इंटरव्यू के दौरान यह दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा को 20 से भी कम सीटें मिलने वाली हैं। एक प्राइवेट टीवी चैनल में कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह बात एक कागज पर लिखकर दी थी।

ये भी पढ़ें..I Love You Too… MCD चुनाव में जीत के बाद पहली...

भाजपा भले एमसीडी चुनाव हार चुकी है, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ो के हिसाब से परिणाम कहीं बेहतर हैं। इसी को लेकर भाजपा हर्ष भी व्यक्त कर रही है। उल्लेखनीय है कि एग्जिट पोल में भाजपा की बुरी हार का अनुमान लगाया गया था। इसके विपरीत भाजपा इस चुनाव में 100 का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। वहीं भाजपा का मत प्रतिशत भी बरकरार रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल के पुराने दावे से जुड़ा वीडियो रिट्विट करते हुए उनपर इसको लेकर तंज कसा है। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता निघत अब्बास ने कहा, “हंसने की जरूरत नहीं है। वह आए दिन इस तरह का मजाक उड़ाते हैं। एमसीडी में 15 साल बाद भी भाजपा का वोट शेयर बरकरार है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)