‘AAP’ घर-घर जाकर बताएगी संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच

62

aap-will-go-door-to-door-to-tell-the-truth

लखनऊः उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी (AAP) प्रभारी और सांसद संजय सिंह भले ही जेल चले गए हों, लेकिन अगर उनकी मुहिम उनके बताए रास्ते पर चली तो आने वाले दिनों में पार्टी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर संघर्ष करती नजर आएगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

25 लाख घरों तक जाएंगे कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि सांसद संजय सिंह ने मणिपुर की घटना, किसानों पर थोपे गए काले कानून, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी और आम आदमी पार्टी उनके अभियान को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने का काम करेगी।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के हर घर में जाकर संजय सिंह के वो सभी सवाल पूछेंगे। 21 नवंबर से पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों? कार्यकर्ता पंपलेट लेकर घर-घर जाएंगे। पहले चरण में 25 लाख घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी अखबार के अंदर क्यों? उनकी सारी बातें लिखी जाएंगी। इस अभियान में सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि सांसद संजय सिंह को राजनीतिक द्वेष के कारण गिरफ्तार किया गया है, अडानी के भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और मोदी सरकार पर सवाल उठाने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके सवालों का जवाब देने के बजाय मोदी सरकार ने उन्हें ईडी द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार करवा दिया।

यह भी पढ़ेंः-चुनाव से पहले मायावती का कांग्रेस पर पलटवार, फर्जी व गलत बातें फैला का आरोप

आप लोकतंत्र बचाने के लिए रैलियां करेगी

सभाजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है। सवाल उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। पत्रक अभियान के साथ ही आम आदमी पार्टी एक माह के भीतर 23 नवंबर से प्रदेश में लोकतंत्र बचाने के लिए निकलेगी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आठ बड़ी रैलियां होंगी, जिसके तहत पहली रैली मुरादाबाद में होगी। इन सभी बैठकों में दिल्ली के मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)