मध्य प्रदेश Featured राजनीति

एमपी में AAP का चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल ने खोला वादों का पिटारा

CM Kejriwal रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा के सोमनार में आम आदमी पार्टी की भव्य रैली हुई। इस मेगा रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शामिल हुए। महारैली में अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal ) ने मध्य प्रदेश के किसानों, आदिवासियों और शहीदों के परिवारों के लिए गारंटी की घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने राज्य के किसानों, आदिवासियों और शहीदों के परिवारों के लिए गारंटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पेसा कानून लागू किया जाएगा। ग्राम सभाओं को अधिकार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि फसल बर्बाद होने पर किसानों को अधिकतम मुआवजा दिया जायेगा। किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के किसानों को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

शहीदों को 1 करोड़ की सहायत राशि

आम आदमी पार्टी सरकार शहीद जवानों और पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की धनराशि देगी। अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal ) ने कहा कि 75 साल में बीजेपी और कांग्रेस ने स्कूलों और अस्पतालों के लिए कुछ नहीं किया। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हमारी सरकार आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाएगी। आपके इलाज के लिए अच्छे अस्पताल बनवाएंगे और आपका मुफ्त इलाज करेंगे। ये भी पढ़ें..Ganesh Chaturthi 2023: सज गए पंडाल, जानिए मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

देश का नाम बदलने वाली सरकार ही बदलनी चाहिए: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने महारैली को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप की पंजाब सरकार हाल ही में 18 महीने से सत्ता में है जबकि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 18 साल से सत्ता में है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के काम की तुलना करें तो पंजाब सरकार आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया था, अब केंद्र सरकार देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है, लेकिन मोदी जी कौन सी चीजें बदलेंगे? हम भारतीय सेना को क्या कहेंगे, भारतीय रिज़र्व बैंक को क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि इतने नाम बदलने से बेहतर है कि नाम बदलने वाली सरकार को बदल दिया जाए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)