Featured मनोरंजन

ऑनस्क्रीन बेटी के निधन पर दुखी Aamir Khan, कहा आप हमेशा स्टार रहेंगीं

Aamir Khan, Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का निधन हो गया है। फिल्म में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। ये खबर सुनने के बाद अभिनेता आमिर खान भी हैरान हो गए। सुहानी के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया और लिखा कि, 'सुहानी के निधन की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती।' पोस्ट में आगे कहा गया, 'सुहानी, आप हमेशा स्टार रहेंगीं।' आपको बता दें कि, सुहानी भटनागर फरीदाबाद की रहने वाली थी, खबरों में बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर के निधन की वजह पूरे शरीर में पानी भरना है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं ली, उसका साइड इफेक्ट पड़ा। जिसकी वजह से धीरे धीरे उनके शरीर में पानी भर गया और अब वो हमारे बीच नहीं रही। PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग का आज से आगाज़, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव ? सुहानी भटनागर ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को लोगों द्वारा पसंद भी किया गया था। दंगल के बाद कई फैंस सुहानी भटनागर के वापसी की उम्मीद कर रहे थें हालांकि अब फैंस की ये उम्मीद हमेशा के लिए अधूरी रह गई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)