पंजाब राजनीति

Lok Sabha Election 2024: AAP ने जारी 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 मंत्रियों को मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024, चंडीगढ़ः पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ( AAP) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पंजाब के पांच कैबिनेट मंत्री और दो विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है।

AAP ने इन मंत्रियों को उतारा मैदान में

इस सूची में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू, खडूर साहिब लोकसभा से कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से गायक और अभिनेता करमजीत अनमोल, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बठिंडा से मंत्री गुरुमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री बलवीर सिंह को मैदान में उतारा गया है। इस सूची के बाद अब आम आदमी पार्टी ( AAP) लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। ये भी पढ़ें..चुनाव आयोग ने जारी किया Electoral Bond से जुड़ा डेटा, यहां देखें- राजनीतिक दलों को किसने कितना दिया चंदा

2019 में आप को मिली थी एक सीट

बता दें कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खाते में एक सीट आई थी। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपीए को 8 और एनडीए के खाते में 4 सीटे आई थी । तब भगवंत मान ने संगरूर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में आप की जीत के बाद भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)