Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशदिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर, दो की मौत व पांच घायल

दिल्ली में दिखा रफ्तार का कहर, दो की मौत व पांच घायल

 

Sagar-Gadhakota Accident

 

नई दिल्ली: होली के दिन बसंत विहार मलाई मंदिर इलाके में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं। थार कार ने दो अन्य कारों को भी टक्कर मारी। कार की चपेट में आने वाले लोग सड़क किनारे फेरी लगाने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि बसंत विहार मलाई मंदिर क्षेत्र के आसपास शाम को तेज रफ्तार थार कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पहले सड़क के डिवाइडर से लगे एक खंभे से टकराई और सड़क के किनारे खड़ी सब्जी और फल की दुकान से जा टकराई। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। इस हादसे में मुन्ना और समीर नाम के दो लोगों की मौत हो गई। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि थार कार की गति काफी तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। थार कार की चपेट में आए लोग फुटपाथ व पटरी पर फलों की दुकान लगा लेते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद कार ने दो अन्य कारों को भी टक्कर मारी और कई बार पलटी खायी। कार की चपेट में आए लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें