Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़CM साय ने की प्रसिद्ध कथावाचक देवी Chitralekha से मुलाकात

CM साय ने की प्रसिद्ध कथावाचक देवी Chitralekha से मुलाकात

Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज बुधवार को उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

सीएम साय ने की देवी चित्रलेखा से मुलाकात       

प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Dihuli Murder Case : 24 दलितों की हत्या करने वाले दोषियों को मिली फांसी

कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा   

उन्होंने देवी चित्रलेखा की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि, उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें